भारत में 1100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनी पुष्पा 2
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 दि रूल’ भारत में 1100 करोड़ की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को 21 दिन हो गए हैं, इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। पुष्पा 2 द रूल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘पुष्पा 2’ भारत की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने 21 दिनों में 1109.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
