बिहार सरकार निरंकुश हो चुकी है : पप्पू
पटना, गुरुवार, 26 दिसम्बर 2024। बिहार में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गयी है। यादव बुधवार की देर रात गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षार्थियों से बातचीत की। उन्होंने धरना स्थल पर लाठीचार्ज से घायल छात्रों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार निरंकुश हो चुकी हैं। छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय हैं। निहत्थे छात्रों पर लाठी चलाने की घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगा। सांसद ने कहा कि सरकार चाहे जितना भी जुल्म छात्रों पर कर ले उसे बीपीएससी की फिर से परीक्षा लेनी होगी। मैं छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ा हूँ। छात्रों की लड़ाई मैं सड़क से लेकर सदन तक लड़ूँगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा की आप अपनी आंदोलन की ताक़त को बढ़ाइए।हमारा पूरा सपोर्ट इस आंदोलन को रहेगा।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
