मणिपुर: चुराचांदपुर में सुरक्षा बलों ने पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया
इंफाल, बुधवार, 25 दिसम्बर 2024। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। सेना के एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर स्थित लीसांग गांव से विस्फोटक जब्त किया।
‘स्पीयर कोर’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के लीसांग गांव में आईईडी होने की विशिष्ट खुफिया सूचना मिली और इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर तथा मणिपुर पुलिस के नेतृत्व में असम राइफल्स ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने इंफाल-चुराचांदपुर मार्ग पर एक पुल के नीचे से 3.6 किलोग्राम विस्फोटक, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स और अन्य सामान बरामद किया।’’
उन्होंने बताया कि विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चुराचांदपुर जिले के मोलजोल गांव से एक एम-16 राइफल और उसकी मैगजीन, चार एसबीबीएल देसी बंदूक, एक रिवॉल्वर सहित सात आग्नेयास्त्र और कारतूस जब्त किए।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
