नहीं रहें फिल्ममेकर श्याम बेनेगल
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने वोकहार्ट अस्पताल में शाम छह बजकर 38 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनकी बेटी पिया बेनेगल ने बताया कि वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। 14 दिसंबर को ही उन्होंने 90वां जन्मदिन मनाया था। श्याम बेनेगल के नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवार्ड जीतने का रिकार्ड है। उन्हें आठ फिल्मों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डाक्यूमेंट्री बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक यात्रा, कथा सागर और भारत एक खोज का भी निर्देशन किया। श्याम ने 24 फिल्में, 45 डाक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्म्स बनाई हैं।
जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो, मंडी, आरोहन, वेलकम टु सज्जनपुर जैसी दर्जनों बेहतरीन फिल्में उन्हीं के नाम हैं। फिल्म जगत को दिए योगदान के लिए उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बेनेगल को 2005 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी दिया गया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
