ओवैसी को बरेली कोर्ट ने किया तलब
बरेली, मंगलवार, 24 दिसम्बर 2024। संसद में जय फलस्तीन का नारा लगाने के मामले में उत्तर प्रदेश की बरेली जिला अदालत ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को नोटिस जारी कर सात जनवरी 2025 को पेश होने का आदेश दिया है। जिला जज सुधीर कुमार की अदालत ने श्री ओवैसी को तलब किया है। आरोप है कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ लेने के दौरान जय फलस्तीन का नारा लगाया था। जिसके बाद अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता की ओर से अवर न्यायालय में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। बाद में अधिवक्ता ने पुनरीक्षण याचिका जिला जज न्यायालय दायर की थी। जिला जज अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सात जनवरी को हाजिर होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
