दिल्ली हवाई अड्डे पर 72 लाख रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में मणिपुर का व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 23 दिसम्बर 2024। मणिपुर के एक व्यक्ति को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर मलाशय में छिपाकर देश में सोना लाने की कोशिश करने के आरोप में सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, आरोपी (24) को शुक्रवार को जेद्दा (सऊदी अरब) से आने के बाद पकड़ा गया। सीमा शुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “संदिग्ध और सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने तीन अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद किए, जिनमें पीले रंग का रासायनिक पेस्ट था। कैप्सूल में सोना होने का संदेह हुआ, जिसका वजन 1,063 ग्राम (छिपाने वाली सामग्री सहित) था। उनकी सफाई के बाद 951 ग्राम अलग-अलग आकार का सोना बरामद हुआ, जिसका मूल्य 70,37,552 रुपये है।” विभाग ने बताया कि इसके अलावा, उसके बैग से 23 ग्राम वजन के दो सोने के बिस्कुट भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत 1.7 लाख रुपये है। विभाग के मुताबिक, इस प्रकार कुल 974 ग्राम वजन सोना जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। विभाग ने बताया कि जब्त किये सोने का मूल्य 72.07 लाख रुपये है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
