दिल्ली में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 दिसम्बर 2024। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 रहा। शहर के 38 निगरानी केंद्रों में से 32 में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
