डेरेक ओ ब्रायन ने आंबेडकर संबंधी टिप्पणी को लेकर शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
नई दिल्ली, बुधवार, 18 दिसम्बर 2024। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बी आर आंबेडकर के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बुधवार को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के अनुसार, यह नोटिस राज्यसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 187 के तहत दाखिल किया गया है। नोटिस में गृह मंत्री द्वारा मंगलवार को उच्च सदन में ‘भारत के संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा’ पर दो दिवसीय चर्चा का जवाब देते हुए दिए गए बयान का भी हवाला दिया गया है। शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था, ‘‘अभी एक फैशन हो गया है – आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
