अनंतनाग जेल, अन्य स्थानों पर छापेमारी
श्रीनगर, शनिवार, 14 दिसम्बर 2024। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) विंग आतंकवाद से संबंधित मामले की जांच के लिए अनंतनाग स्थित जिला जेल सहित कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पिछले सप्ताह आतंकवाद विरोधी खुफिया एजेंसियों की दो शाखाओं सीआईके और राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी आकाओं के साथ कुछ कैदियों के कथित संबंधों की जांच के लिए श्रीनगर की उच्च सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल पर छापा मारा था। उन्होंने बताया कि सीआईके की टीमें अनंतनाग में जिला जेल मट्टन में विभिन्न ब्लॉकों और बैरकों में तलाशी ले रही हैं। इसी तरह, सीआईके की टीमें दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दो स्थानों पर, ऊधमपुर के दो स्थानों पर और जम्मू जिले में भी तलाशी ले रही हैं।
कुलगाम में सोनीगाम और चावलगाम इलाकों में भी तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने कहा कि अब तक उनके पास से सेलफोन और टेबलेट सहित छह-आठ डिजिटल डिवाइसें जब्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ''यह तलाशी अभियान आतंकवाद से जुड़े एक मामले की चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें जांच के दौरान जिला जेल परिसर के अंदर तकनीकी हस्ताक्षर पाए गए थे।'' उन्होंने बताया कि सक्षम अदालत से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पांच दिसंबर को कहा था कि श्रीनगर की सेंट्रल जेल की तलाशी के दौरान जेल के कैदियों से मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए। जांच के दौरान, यह बात सामने आई कि सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन और अन्य डिवाइस का इस्तेमाल, ''सक्रिय आतंकवादियों से संवाद करने और आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए बैठे हैंडलर्स से मिले निर्देशों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
