कांग्रेस ने शुक्रवार, शनिवार के लिए लोकसभा में जारी किया व्हिप

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 12 दिसम्बर 2024। कांग्रेस ने शुक्रवार तथा शनिवार को संविधान पर हो रही विशेष चर्चा के लिए लोकसभा सदस्यों के लिए व्हिप जारी करके सभी सदस्यों को संसद में मौजूद रहने के लिए कहा है। लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने गुरुवार को व्हिप जारी करते हुए कहा कि लोकसभा में 13 तथा 14 दिसम्बर को अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होनी है और पार्टी के सभी सदस्यों को इस दौरान सदन में मौजूद रहना है। उन्होंने कहा, ''दोनों दिन सदस्यों को सुबह 11 बजे सदन में पहुंचना है और इस मुद्दे पर हर हाल में पार्टी के ''स्टैंड'' के समर्थन के लिए सदन के स्थगित होने तक मौजूद रहना है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement