जम्मू कश्मीर : राजमार्ग पर आईईडी बरामद
श्रीनगर, बुधवार, 11 दिसम्बर 2024। कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुधवार को हंदवाड़ा-बारामुला राजमार्ग पर एक संदिग्ध ‘इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त गश्ती दल को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा क्षेत्र स्थित लंगेट में राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध बैग मिला। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया और संदिग्ध बैग को एक निर्जन इलाके में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध आईईडी को नष्ट कर दिया और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
