‘पुष्पा-2 द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 383 करोड़ की शानदार कमाई
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में 383 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुयी थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 05 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गयी। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन 164.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 93.8करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन तेलुगु में 31.5 करोड़ रुपये, हिंदी में 73.5 करोड़ रुपये, तमिल में 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.8करोड़ रुपये और मलयालम में 1.7करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म 383 करोड़ की कमाई कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है यह फिल्म रविवार तक 500 करोड़ की कमाई कर लेगी। पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।
Similar Post
-
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रि ...
-
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
राधिका पंडित ने अपने पति, रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बेहद निजी और भावु ...
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
