कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात, शीतलहर बढ़ी
श्रीनगर, सोमवार, 09 दिसम्बर 2024। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में ताजा हिमपात के बाद घाटी में शीतलहर और अधिक बढ़ गयी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में आज तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यहां रविवार को ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो रविवार के शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान से काफी कम है। पहलगाम के पर्यटन स्थल पर आज तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि रविवार को यह शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। दक्षिण कश्मीर में ही स्थित कोकरनाग के पिकनिक स्थल पर भी तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि पिछली रात यह 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
कश्मीर के एक स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने बताया कि सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में रात का तापमान रविवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। रणनीतिक श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर ज़ोजिला में न्यूनतम तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, सोनमर्ग के पर्यटन स्थल में शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम, लार्नू में शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम, शोपियां में शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस कम, अनंतनाग में शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम और पुलवामा में शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और कश्मीर घाटी के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके अलावा, यहां आमतौर पर बादल छाए रहने और 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
