राजकुमार राव को मिला 'एक्टर ऑफ द ईयर' का अवार्ड
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के एक्टर ऑफ द ईयर' के अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजकुमार राव ने इस अवसर पर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री से लेकर श्रीकांत को लेकर बात की। राजकुमार राव ने कहा, ''एनडीटीवी का शुक्रिया। मुझे बहुत मजा आया और कई चुनौतियां भी थीं। 2024 बहुत अच्छा रहा। यह दूसरा इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड है। पहला 2017में मिला था। मेरी यही कोशिश एक्टर ऑफ द ईयर' का अवार्डहै कि अच्छी अच्छी कहानियां बनाएं और ऐसी फिल्में बनाएं जो आपके दिलों को छुएं।
2024 जैसे साल आते रहें। फिल्म स्त्री 2 के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा, ''इस फिल्म को स्त्री और पुरुष दोनों ने ही इसे प्यार दिया है. स्त्री होती इतनी प्यारी है कि उसके बिना दुनिया चल नहीं सकती। स्त्री का मेरे जीवन में काफी महत्व है। हॉरर कॉमेडी एक कमाल का जॉनर है, इसे मिलाकर जो निकलता है वो बहुत ही कमाल का निकलता है। मैं यही कहना चाहूंगा कि बिक्की प्लीज जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्त्री 3 भी जरूर आएगी।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
