केबल चोरी होने से ब्लू लाइन की सेवाएं प्रभावित
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 दिसम्बर 2024। दिल्ली मेट्रो की ''ब्लू लाइन'' पर मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच ''केबल'' चोरी होने के कारण गुरुवार को सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि प्रभावित खंड पर पूरे दिन मेट्रो का परिचालन धीमी गति से होगा और सेवाओं में कुछ देरी होगी। उन्होंने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच ''सिग्नलिंग केबल'' की चोरी और लाइन को क्षति पहुंचाने का मामला सामना आने के बाद ''ब्लू लाइन'' पर सुबह से मेट्रो सेवाओं को नियंत्रित कर दिया गया। डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ''ब्लू लाइन'' पर केबल चोरी से उत्पन्न हुई समस्या से रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही निपटा जाएगा और दिन में प्रभावित खंड पर मेट्रो सीमित गति से चलेंगी, जिससे सेवाओं में कुछ देरी होगी। हालांकि ''ब्लू लाइन'' के अन्य हिस्सों में सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। मेट्रो की ''ब्लू लाइन'' द्वारका को वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
Similar Post
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
-
मायावती का सख्त संदेश: आकाश आनंद के बाद अब बहन भी पार्टी की जिम्मेदारी से बाहर, ईशान को मौका
लखनऊ, रविवार, 20 सितंबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख माय ...
