फिर रेड मारने को तैयार अजय देवगन
- इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘रेड 2’
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। इसी बीच अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर रेड 2 की अपडेट शेयर की है। अजय ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू होगा। रेड 2,1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। रेड 2 में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड की सीक्वल है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
