ED ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को एक और समन किया जारी
प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं व्यवसायी राज कुंद्रा को नया समन जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। ईडी ने राज कुंद्रा को सोमवार को तलब किया था, लेकिन उन्होंने जांचकर्ताओं के समक्ष उपस्थित होने के लिए एजेंसी से समय मांगा। हालांकि, एजेंसी ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और उन्हें बुधवार को पेश होने के लिए दूसरा समन भेजा है। इसके अलावा, एजेंसी ने इसी मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को भी तलब किया है और उन्हें नौ दिसंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। ईडी को कथित तौर पर अश्लील फिल्मों के अवैध वितरण से जुड़े धन शोधन मामले में कुंद्रा से पूछताछ करनी है। ईडी ने पिछले सप्ताह कुंद्रा के खिलाफ धन शोधन मामले में जुहू स्थित उनके आवास पर छापा मारा था।
गौरतलब है कि मई 2022 में केंद्रीय एजेंसी ने पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में उनके खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने कुंद्रा को गिरफ़्तार किया था। ईडी मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहा है। मुंबई पुलिस ने पहले ही कुंद्रा और इस मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। कुंद्रा ने 2021 में मुंबई की आर्थर रोड जेल में दो महीने बिताए और उसी साल सितंबर में उसे जमानत मिल गयी थी।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
