राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें
पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी की है। ईडी द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब आवासीय परिसरों और दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है। कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर 'अश्लील' फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस के अधिकारियों का दावा था कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे। दो महीने जेल में बिताने के बाद वह फिलहाल सितंबर 2021 से जमानत पर हैं। इस साल की शुरुआत में राज कुंद्रा ईडी के जाल में फंस गए थे, जब मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मुंबई के जुहू में एक फ्लैट, पुणे में एक बंगला और 98 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों सहित उनकी संपत्ति जब्त कर ली गई थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
