बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा चिंताजनक, सरकार हस्तक्षेप करे: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली, बुधवार, 27 नवंबर 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर बुधवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि इस मामले में भारत सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और वहां की सरकार के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाना चाहिए। बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू समूह ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता दास को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेश की एक अदालत ने मंगलवार को दास की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के संत की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए और बांग्लादेश सरकार के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया जाए।’’
Similar Post
-
मिजोरम : मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने जेडपीएम अध्यक्ष का पदभार संभाला
आइजोल, सोमवार, 21 सितंबर 2026। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ...
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
