कर्नाटक : कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री से कुछ चुनावी गारंटी बंद करने की मांग की
बेंगलुरु/विजयनगर, मंगलवार, 26 नवंबर 2024। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक एच.आर. गवियप्पा ने धन की कमी का हवाला देते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से कुछ चुनावी गारंटी वापस लेने का आग्रह किया, जिस पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विजयनगर से विधायक गवियप्पा ने कहा कि चुनावी गारंटी के कारण राज्य में गरीबों को घर उपलब्ध कराने में मुश्किल आ रही है। विजयनगर में एक जनसभा में गवियप्पा ने कहा, ‘‘गारंटी योजनाओं के कारण गरीबों को घर उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। हम मुख्यमंत्री से ऐसी दो या तीन योजनाओं को वापस लेने के लिए भी कह रहे हैं, जिनकी जरूरत नहीं है। देखते हैं मुख्यमंत्री क्या कहते हैं।’’
हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले के साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने विकास को ध्यान में रखते हुए इस साल 40,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। विधायक के बयान पर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी है। मैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रहा हूं। वह ऐसा नहीं कह सकते। किसी भी गारंटी को बंद करने का सवाल ही नहीं उठता। हमने कर्नाटक के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। कोई भी (गारंटी के खिलाफ) अपनी आवाज नहीं उठा सकता है।’’
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
