महाराष्ट्र में शिंदे ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
मुंबई, मंगलवार, 26 नवंबर 2024। महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे समूह) के नेता एकनाथ शिंदे ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। शिंदे ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है और राज्य में नयी सरकार बनाने की गतिविधियां चल रही हैं, जिसके कारण श्री शिंदे ने अपना इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राज्य में मौजूदा सरकार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के आवास पर पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप। इस बीच, राज्यपाल ने श्री शिंदे को राज्य में नयी सरकार के गठन तक कार्यवाहक के रूप में काम करने को कहा है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
