बिरला का सदस्यों से उच्चतम परंपरा के पालन का आग्रह किया

img

नई दिल्ली, सोमवार, 25 नवंबर 2024। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा के सभी सदस्यों से सदन में बहस और संवाद की उच्चतम परंपराओं का पालन करने का आग्रह किया है। बिरला ने लोकसभा की कार्यमंत्रणा समिति को आज संबोधित करते हुए सदस्यों से रचनात्मक तरीके से अपनी असहमति व्यक्त करने का आग्रह किया और कहा कि सदस्यों को विरोध के नाम पर सदन में हंगामा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, ''आज देश में संविधान लागू होने के 75 वर्षों का उल्लेख करते हुए संविधान सभा में होने वाली उच्च गुणवत्तापूर्ण बहस की गौरवशाली परंपराओं को याद किया। मंगलवार को संविधान सदन में आयोजित संविधान दिवस समारोह के मद्देनजर उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों से सार्थक बातचीत करने का आग्रह किया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement