नांदेड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के वसंतराव ने जीत हासिल की
नांदेड, रविवार, 24 नवंबर 2024। महाराष्ट्र की नांदेड लोकसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस के चव्हाण रवीन्द्र वसंतराव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. संतुकराव मारोत्राओ हम्बर्डे को नजदीकी मुकाबले में 1457 मतों से हराकर जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना में श्री वसंतराव को 586788 मत मिले जबकि डा़ हम्बर्डे को 585331 मत मिले। इस तरह श्री वसंतराव ने 1457 मत अधिक प्राप्त कर जीत हासिल की है। वंचित बहुजन आघाडी के अविनाश विश्वनाथ भोसिकर को 80179 को मत मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।
Similar Post
-
दिल्ली: भजनपुरा में चार मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनप ...
-
जातिगत भेदभाव पर अंकुश लगाने के लिए रोहित वेमुला विधेयक को पारित करेगी सरकार: सिद्धरमैया
बेंगलुरु, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद् ...
-
प.बंगाल: मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से हटाने के खिलाफ ममता ने धरना शुरू किया
कोलकाता, शुक्रवार, 06 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री म ...
