प्रख्यात मलयालम लेखक ओमचेरी एन.एन. पिल्लई का निधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 नवंबर 2024। प्रसिद्ध मलयालम नाटककार और लेखक प्रोफेसर ओमचेरी एन. एन. पिल्लई का शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। पिल्लई को उनके कार्यों के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक पारिवारिक मित्र के अनुसार, पिल्लई काफी समय से बीमार थे और दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। उनका जन्म एक फरवरी 1924 को केरल के कोट्टायम में हुआ था और वह दशकों तक दिल्ली में रहे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पिल्लई के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह दक्षिणी राज्य के एक अद्वितीय सांस्कृतिक प्रतीक थे और राष्ट्रीय राजधानी में मलयाली लोगों के राजदूत थे।
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
