आराध्या ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
मनोरंजन जगत के मशहूर स्टार्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की प्यारी बेटी आराध्या बच्चन अब ऑफिशियली टीनएजर बन चुकी हैं। आराध्या ने 16 नवंबर को अपना 13वां जन्मदिन मनाया। इस विशेष अवसर पर उनकी मां ऐश्वर्या बहुत खुश थीं तथा उन्होंने बेटी के साथ जन्मदिन मनाया। साथ ही, ऐश्वर्या ने अपने पिता कृष्ण राय को भी याद किया, जिनकी पुण्यतिथि 21 नवंबर को होती है।
ऐश्वर्या ने आराध्या के बर्थडे पार्टी की एक फोटो भी साझा की, जिसमें मां-बेटी बहुत प्यारी लग रही हैं। हालांकि, इस पार्टी में अभिषेक बच्चन एवं बाकी बच्चन परिवार के सदस्य नहीं दिखे। अभिषेक ने न तो आराध्या के बर्थडे पर कोई पोस्ट साझा किया, और न ही इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी। यह बात यूजर्स को अजीब लगी। इसके अतिरिक्त, आराध्या को उनके दादा अमिताभ बच्चन से भी कोई बधाई सोशल मीडिया पर नहीं मिली थी। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने एक फैनपेज के वीडियो को ट्विटर (अब X) पर रि-पोस्ट किया था। अभिषेक के बर्थडे पार्टी से गायब रहने के पश्चात् वह चर्चा का विषय बन गए हैं। ऐश्वर्या की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया और कहा कि यह तलाक की अफवाहों को सही साबित कर सकता है।
एक शख्स ने लिखा, "अभिषेक ने अपनी फिल्म के बारे में पोस्ट किया, लेकिन बेटी के बारे में कुछ नहीं कहा। पति-पत्नी के बीच लड़ाई समझ में आती है, मगर बच्चे के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।" एक और ने कहा, "बच्चे को इस तरह से अपने मां-बाप की वजह से मुश्किलों का सामना करना सही नहीं है।" इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक में दिखाई देंगे, जो एक शख्स की कहानी है, जिसे जीने के लिए सिर्फ 100 दिन ही मिलते हैं। इस फिल्म में पिता-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड दिखेगा। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
