कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे
श्रीनगर, गुरुवार, 21 नवंबर 2024। कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में हुई हिमपात के कारण घाटी में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कश्मीर के अन्य स्थानों पर लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा और पारा हिमांक बिंदु से नीचे चला गया।
पिछले सप्ताह कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में हिमपात हुआ जिसके कारण पूरी घाटी में ठंड बढ़ गई। मौसम कार्यालय के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसकी पिछली रात यहां तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। हालांकि रात का तापमान अभी भी मौसम के इस समय के सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह घाटी में सबसे ठंडी जगह थी।
गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर 0.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की यह स्थिति 23 नवंबर तक जारी रहेगी। इस महीने की 24 तारीख को बादल छाए रहने तथा कश्मीर के कुछ स्थानों (विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों) में हल्की वर्षा/हिमपात की संभावना है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
चंबा, गुरुवार, 18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूं ...
-
प्रधान ने नीट -यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जून 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद ...
-
अखिलेश यादव का ओपी राजभर पर पलटवार, कहा- ‘मंत्री नहीं अफवाह मंत्री हैं’
लखनऊ, गुरुवार, 18 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ...
