प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
नई दिल्ली, बुधवार, 20 नवंबर 2024। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार के कार्यालयों के आधे कर्मचारी घर से काम (डब्ल्यूएफएच) करेंगे। राय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकारी कार्यालयों के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को अमल में लाने के लिए अधिकारियों के साथ दिन में बैठक की जाएगी। इससे पहले सरकार ने अपने कार्यालयों और एमसीडी के लिए अलग-अलग समय-सारिणी की घोषणा की थी। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालयों का समय सुबह 8.30 बजे से शाम पांच बजे तक तय किया गया था, वहीं दिल्ली सरकार के कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे निर्धारित किया गया था।
Similar Post
-
मिजोरम : मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने जेडपीएम अध्यक्ष का पदभार संभाला
आइजोल, सोमवार, 21 सितंबर 2026। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ...
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
