सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
जम्मू, मंगलवार, 19 नवंबर 2024। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिन्द्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैनिकों से अभियान संचालन में अनुकरणीय पेशेवर मानदंड बनाए रखने का आह्वान किया। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने यह समीक्षा पिछले सप्ताह जिले में दो आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि में की है। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में विशेष बलों के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गए थे जबकि तीन जवान घायल हो गए। आतंकवादियों ने इससे पहले 11 नवंबर और आठ नवंबर को दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या कर दी थी।
सेना के कमांडर ने सोमवार को यह दौरा किया। इस दौरान उन्हें सैन्य तैयारियों और क्षेत्र में चल रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। उत्तरी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार ने जीओसी व्हाइट नाइट कोर और जीओसी सीआईएफ (डी) के साथ मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए किश्तवाड़ का दौरा किया।’’ पोस्ट में जानकारी दी गई कि सेना के कमांडर ने सैनिकों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की तथा सभी रैंक के जवानों से अनुकरणीय पेशेवर मानदंड बनाए रखने का आह्वान किया।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
