तमिलनाडु के इरोड में हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला

img

इरोड, सोमवार, 18 नवंबर 2024। तमिलनाडु के इरोड जिले में सत्यमंगलम बाघ अभयारण्य (एसटीआर) में एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय एक किसान को कुचलकर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।  अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान मारन के रूप में हुई है, जो गुथियालाथुर जंगल के पास बैरामरथोटी गांव का निवासी था।अधिकारियों के मुताबिक, मारन अपने खेतों में मक्के की खेती करता था। उन्होंने बताया कि फसल को जंगली जानवरों, खासतौर पर जंगली सूअर और हाथियों से बचाने के लिए मारन अक्सर रात में अपने खेत पर ही रुकता था।  अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात लगभग 10.45 बजे एक जंगली हाथी मारन के खेत में घुसा। उन्होंने बताया कि मारन ने हाथी को भगाने की कोशिश की, लेकिन उसने मारन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद हाथी इलाके से भाग गया। उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान घटनास्थल पर पहुंचे और वहां मारन का शव पाया। उन्होंने वन अधिकारियों और कदंबूर पुलिस को घटना की सूचना दी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस और वन कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मारन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सत्यमंगलम के सरकारी अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि वन अधिकारियों और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय प्राधिकारियों ने किसानों से हाथियों के आतंक वाले क्षेत्रों में फसलों की रखवाली करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement