चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान किया
मुंबई, रविवार, 17 नवंबर 2024। महाराष्ट्र में चुनाव आयोग (ईसी) ने पिछले एक महीने में आचार संहिता उल्लंघन की 7,784 शिकायतों का समाधान किया है और 557 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा रविवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए 15 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच पूरे राज्य में सी-विजिल एप्लिकेशन पर कुल 7,820 शिकायतें प्राप्त हुईं। नागरिक चुनाव आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के बारे में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित टीमों द्वारा जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाती है।
बयान में कहा गया है कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध धन, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुओं आदि के खिलाफ अभियान में 15 अक्टूबर से 557 करोड़ 76 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। बयान में कहा गया है कि पूरे राज्य में आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार 18 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Similar Post
-
छह राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में एसएसआर घोषित, अंतिम सूची 21 जनवरी को होगी प्रकाशित
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवा ...
-
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों की ही रही है नीलामी, मुख्यमंत्री धामी जिम्मेदार : सैलजा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखं ...
-
कारोबारी ने मेरे साथ बैठक में भी मेटा एआई का चश्मा पहना था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी ड ...
