कर्नाटक: लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जमीर को नोटिस भेजा
मंगलुरु (कर्नाटक), शनिवार, 16 नवंबर 2024। कर्नाटक के मंत्री बी. जेड. जमीर अहमद खान ने शनिवार को कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें समन भेजा है। मंत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति के संबंध में उनके खिलाफ छापा मारा और बाद में मामला विस्तृत जांच के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को सौंप दिया। खान ने कहा कि एसीबी ने विस्तृत जांच के लिए मामला लोकायुक्त को सौंप दिया। उन्होंने कहा, “यह एक नियमित नोटिस है। इसमें कुछ भी नया नहीं है।” सूत्रों ने कहा कि 2021 में आईएमए पोंजी घोटाला मामले की जांच के दौरान ईडी ने खान के खिलाफ छापा मारा था।
Similar Post
-
मिजोरम : मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने जेडपीएम अध्यक्ष का पदभार संभाला
आइजोल, सोमवार, 21 सितंबर 2026। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ...
-
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला
गुवाहाटी, रविवार, 20 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
' सत्ता में बैठी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती हैं', एआई वीडियो वार पर बोले चंद्रशेखर
अयोध्या, रविवार, 20 सितंबर 2026। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय ...
