भाजपा सरकार बनाने में विफल रहने पर विधायकों को ही खरीद लेती है: तेजस्वी यादव
चतरा (झारखंड), शुक्रवार, 08 नवंबर 2024। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि जहां वह सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों को ही खरीद लेती है तथा उसने बिहार में ऐसा ही किया। यादव ने झारखंड के चतरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा सत्ता में आने के लिए मुख्यमंत्री को ही ‘अपने साथ’ ले गयी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिला लेने का जिक्र करते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा जिन राज्यों में सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों को ही खरीद लेती है। बिहार में जब वह सरकार गिराने में विफल हो गयी तब उसने मुख्यमंत्री को ही अपने साथ कर लिया।’’
नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 2016 में की गयी नोटबंदी का हवाला देते हुए यादव ने कहा कि वह इसकी बरसी पर, इस कदम से अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने इस कदम को ‘दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला’ बताया।राजद नेता ने भाजपा पर देश में विभाजन पैदा करने के लिए नफरत के बीज बोने तथा लोकतंत्र एवं देश के संविधान को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
