नए पदाधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन जल्द होगा : सुक्खू

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 नवंबर 2024। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सिफारिशों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को भंग कर दिया गया है और नए पदाधिकारियों के साथ एक नई कमेटी की घोषणा जल्दी ही की जायेगी । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सिंह की सिफारिशों पर बुधवार को पूरी पीसीसी इकाई को भंग कर दिया। सुक्खू ने कहा कि नये चेहरों के साथ नई कमेटी का गठन किया जाएगा क्योंकि कई पदाधिकारी सरकार का हिस्सा बन गए हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजिंदर राणा और हर्ष महाजन समेत कुछ पदाधिकारी तो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं । दिसंबर 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन नहीं किया गया है।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि नई पीसीसी में विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा क्योंकि पार्टी गुटबाजी से ग्रस्त है। अंदरूनी कलह के कारण पार्टी को राज्यसभा की एक सीट भाजपा के हाथों गंवानी पड़ी, क्योंकि इस साल की शुरुआत में संपन्न हुये चुनाव में कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाई को भंग करने का निर्णय पीसीसी अध्यक्ष की सिफारिश पर किया गया था। उन्होंने कहा कि एक नई कार्य समिति का गठन किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिये हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आये थे ।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement