ईडी ने ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए काम करने वाले विक्रेताओं के परिसरों पर छापेमारी की
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 नवंबर 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच के सिलसिले में अमेजन, फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए काम करने वाले विक्रेताओं के परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम (हरियाणा), हैदराबाद (तेलंगाना) और बेंगलुरु (कर्नाटक) में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कुछ ‘‘प्रमुख’’ विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे वित्तीय लेनदेन से संबंधित है, जो ई-कॉमर्स मंच जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि फेमा के तहत यह जांच की जा रही है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
