वायुसेना का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में खेत में उतरा
जयपुर, बुधवार, 06 नवंबर 2024। भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मेड़ता के पास एक खेत में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मेड़ता के पुलिस उपाधीक्षक रामकरण सिंह ने बताया कि वायुसेना के रूद्र हेलीकॉप्टर को बुधवार दोपहर जसनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक खेत में उतराना पड़ा। उन्होंने बताया कि वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर जोधपुर से जयपुर जा रहे थे जिस दौरान एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण उसकी ‘इमरजेंसी लैंडिंग’ एक खाली खेत में करवाई गई। सिंह ने बताया कि वायु सेना के कर्मचारियों ने तकनीकी खामी दूर की और इसके बाद हेलीकॉप्टर यहां से रवाना हो गया।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
