हरदोई में भीषण सड़क हादसा, दस मरे
हरदोई, बुधवार, 06 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में बुधवार दोपहर मिनी ट्रक की चपेट में आने से आटो रिक्शा पर सवार दस लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माधवगंज कस्बे से एक सीएनजी ऑटो बिलग्राम कटरा बिल्हौर मार्ग पर बिलग्राम की तरफ आ रहा था कि रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से टकराकर पलट गया। ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे जिनमें से कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बिलग्राम स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दस लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में छह महिलाएं, दो बच्चे ,एक पुरुष और एक किशोरी शामिल है जबकि पांच लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।
मृतकों में अभी दो महिलाओं की शिनाख्त हो पाई है। बाकी की पहचान करने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। मृतक आसपास के क्षेत्र के ही बताये जा रहे है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसा बिलग्राम कोतवाली इलाके के कटरा बिल्हौर हाईवे पर हीरा रोशनपुर गांव के पास करीब साढ़े बारह हुआ जब माधवगंज से सवारी बैठा कर एक ऑटो बिलग्राम की तरफ आ रहा था। रास्ते में हीरा रोशनपुर गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो सामने से आ रही एक डीसीएम से टकराकर पलट गया। ऑटो में 15 सवारियां सवार थी। मृतकों में माधुरी और सुनीता नाम की दो महिलाओं की पहचान हुई है जबकि बाकी की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। घायलों में रमेश, संजय, विमलेश आनंद और किशोर शामिल हैं, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
