मान ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की
चंडीगढ़, मंगलवार, 05 नवंबर 2024। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की और केंद्र से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस मुद्दे को कनाडा सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया। रविवार को ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में खालिस्तानी झंडे लेकर आए प्रदर्शनकारियों की लोगों से झड़प हो गई थी। मान ने बठिंडा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। मैं भारत सरकार से भी मांग करता हूं कि वह इस मुद्दे पर कनाडा सरकार से बात करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।’’
उन्होंने कहा कि कई पंजाबी कनाडा को अपना दूसरा घर मानते हैं और कोई नहीं चाहता कि वहां ऐसी हिंसक घटना हो। भारत ने कहा है कि वह कनाडा में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ‘‘गहरी चिंता’’ में है। भारत-कनाडा संबंध उत्तरी अमेरिकी देश द्वारा खालिस्तानी अलगाववादियों को कथित समर्थन और भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोपों को लेकर गहरे संकट में हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
