उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हृदय विदारक: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 04 नवंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि यह खबर हृदय विदारक है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई जिससे इसमें सवार कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, 43 सीट वाली बस अल्मोड़ा के मारचूला इलाके में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें लगभग 60 लोग सवार थे। राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अल्मोड़ा, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
