मध्यप्रदेश के हरदा में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत
हरदा (मध्यप्रदेश), शनिवार, 02 नवंबर 2024। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो भाईयों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टिमरनी क्षेत्र में उरा और खिड़कीवाला गांवों के बीच हुई। पुलिस उपमंडल अधिकारी आकंझा तलैया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गौतम कौशल (21), उनके भाई प्रीतम (19), जुनैद खान (18) और यशराज मंडलेकर (19) मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरदा की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तभी विपरीत दिशा से आ रहा खाद से भरा एक ट्रक दोपहिया वाहन से टकराकर पलट गया। उन्होंने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। मृतक भाइयों के चाचा राजेश कौशल ने बताया कि दोनों भाई अपने परिजनों को बताए बिना किसी काम से टिमरनी से हरदा शहर चले गए थे। जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद इरफान ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
