सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में प्रधान आयकर आयुक्त के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के सिलसिले में पटना के एक प्रधान आयकर आयुक्त और चार अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने संतोष कुमार और चार बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन पर आरोप है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत उन लोगों से रिश्वत ले रहे थे, जिनका आयकर आकलन किया जा रहा था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह भी आरोप लगाया कि कई बिचौलिए उस समय प्रधान आयकर आयुक्त (पटना और धनबाद) के इशारे पर काम कर रहे थे।’’
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने 26 अगस्त को छापेमारी के दौरान कुमार और उनके चार सहयोगियों गुरपाल सिंह, राजीव कुमार, अशोक चौरसिया तथा प्रणय पुरबाय को गिरफ्तार किया था, जब 10 लाख रुपये की रिश्वत का लेनदेन हो रहा था। पटना में विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में सीबीआई ने कहा कि व्यापक साजिश की जांच के लिए वह तहकीकात जारी रख रही है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
