झारखंड में मतदान में खलल डालने की योजना बना रहे तीन माओवादी गिरफ्तार
मेदिनीनगर (झारखंड), मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024। झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि इन लोगों ने 13 और 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर अशांति फैलाने की योजना बनाई थी। रमेशन ने बताया कि तीनों को सोमवार शाम पनकी थाना अंतर्गत करीमाटी जंगल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक एके-47 राइफल, एक देशी पिस्तौल, एक देशी बंदूक और जिंदा कारतूसों का जखीरा जब्त किया गया। टीएसपीसी के तीनों कार्यकर्ता एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित थे। टीएसपीसी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा माओवादी) से अलग हुआ एक समूह है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
