मणिपुर में प्रतिबंधित पीएलए के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंफाल, रविवार, 27 अक्टूबर 2024। मणिपुर के तेंग्नौपाल जिले में प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि असम राइफल्स की एक टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 87 के पास से शनिवार को दोनों कार्यकर्ताओं को पकड़ा और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। इसमें बताया गया कि दोनों की पहचान एन प्रियो सिंह (21) और एस देवजीत सिंह (21) के रूप में हुई है और उन्हें पल्लेल पुलिस को सौंप दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के एक सदस्य को भारत-म्यांमार सीमा के पास यांगहोउबुंग गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पीआरईपीएके के गिरफ्तार कार्यकर्ता की पहचान रॉबर्ट लालहादम के रूप में हुई है और उसके पास से एक राइफल बरामद की गई है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले के तेइजांग गांव के थांगजिंग रिज के पास तलाश अभियान में पांच राइफल, एक देसी मोर्टार, चार डेटोनेटर और दो ग्रेनेड बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि थौबल जिले के एक इलाके में तलाशी अभियान में छह हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
