धनखड़ ने की वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति से मुलाकात
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को वेनेजुएला की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगुऐज के साथ एक बैठक की और दोनों देशों के आपसी मुद्दों पर विचार विमर्श किया। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं की यह बैठक उप राष्ट्रपति निवास पर हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, जनता का जनता से संपर्क बढ़ाने, योग और आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
