मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली राज्य स्कूल खेलों का किया उद्घाटन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली राज्य स्कूल खेलों का उद्घाटन किया और युवा एथलीटों को आशा और प्रोत्साहन का संदेश दिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में आतिशी ने विश्वास व्यक्त किया कि (खेलों में) भाग लेने वाले विद्यार्थियों में एशियाई खेलों और ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘‘ जिसे हम यहां 10-15 मिनट का खेल मानते हैं, उसके पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत है, जो शायद तुरंत दिखाई न दे।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने उन विद्यार्थियों का सहयोग करने का प्रयास किया जो खेल में आग बढ़ना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘खेल कोचिंग और उपकरण महंगे हो सकते हैं और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अक्सर साधारण परिवारों से आते हैं। इसीलिए राज्य सरकार पिछले कई सालों से ‘प्ले एंड प्रोग्रेस’ योजना चला रही है, जिसके तहत 17 साल तक के बच्चों को प्रशिक्षण और कोचिंग के लिए 3-4 लाख रुपए दिए जाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां प्रदर्शन करने वाले बच्चे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। जब अन्य बच्चे आराम कर रहे थे और मौज-मस्ती कर रहे थे, तब हमारे एथलीट व्यायाम और तैयारी कर रहे थे, जो हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
