बिहार : प्रशांत किशोर ने उपचुनाव के लिए दो विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बदले
आरा (बिहार), बुधवार, 23 अक्टूबर 2024। बिहार में विधानसभा की चार सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से कुछ दिन पहले, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बुधवार को ऐलान किया कि वह दो सीट पर अपने उम्मीदवार बदल रही है। भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी ने कहा कि तरारी सीट से सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल श्री कृष्ण सिंह की जगह अब सामाजिक कार्यकर्ता किरण सिंह चुनाव लड़ेंगी। पिछले सप्ताह ही सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा काफी धूमधाम से की गई थी। पार्टी ने यह भी कहा कि बेलागंज सीट से शिक्षाविद खिलाफत हुसैन की जगह पूर्व पंचायत मुखिया मोहम्मद अमजद को उम्मीदवार बनाया जा रहा है। यह घोषणा किशोर और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती की मौजूदगी में की गई।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
