कोच्चि में फेसबुक पर शेयर के कारोबार से धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
कोच्चि, बुधवार, 23 अक्टूबर 2024। केरल के कोच्चि में ‘फेसबुक प्रोफाइल’ के जरिए शेयर की खरीद-फरोख्त में भारी मुनाफा दिलाने का वादा कर लोगों से 52.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर अलप्पुझा से मोहम्मद अल्ताफ हुसैन (21) और मोहम्मद शियास (29) तथा मलप्पुरम से मोहम्मद शबीब (23) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फेसबुक पर बनाई गई एक प्रोफाइल के जरिए शेयर की खरीद-फरोख्त में भारी मुनाफा दिलाने का वादा कर लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी कर रहे थे। कोच्चि पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
