असम में छह करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 20 अक्टूबर 2024। असम के कामरूप जिले से करीब छह करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणवज्योति गोस्वामी ने एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने अमीनगांव इलाके में अभियान चलाया और शनिवार रात मणिपुर से लाये गये मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मादक पदार्थ को पड़ोसी राज्य के कांगपोकपी जिले से एक ट्रक में लाया गया था। गुप्त सूचना मिली कि जिस व्यक्ति को मादक पदार्थ सौंपे गए हैं, वह एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स’ (एसयूवी) में आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके वाहन से हेरोइन के 49 डिब्बे मिले और उन्हें जब्त कर लिया गया।’’
गोस्वामी ने कहा कि मादक पदार्थ का वजन 637 ग्राम था जिसकी कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद मणिपुर से मादक पदार्थ लाने वाले ट्रक के चालक को चांगसारी में एक पार्किंग स्थल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
