राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा विधायक यतनाल पर मामला दर्ज
विजयपुरा (कर्नाटक), शनिवार, 19 अक्टूबर 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ यहां हाल में एक जनसभा के दौरान कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस नगर पार्षद परशुराम होसामनी की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में यतनाल ने राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए। इस शिकायत के आधार पर गांधी चौक पुलिस थाने में यतनाल के खिलाफ शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने और झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने का मामला दर्ज किया गया।
Similar Post
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
-
सतर्कता ब्यूरो ने सीईसी ज्ञानेश कुमार से जुड़े सड़क परियोजना मामले में एक और गवाह का बयान दर्ज किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज ...
