शर्वरी बनीं मिराजियो के नए क्लेक्शन की मॉडल
बॉलीवुड अभिनेत्री शर्वरी हैंडबैग ब्रांड मिराजियो के नए क्लेकशन की मॉडल बनाई गई हंै। मशहूर हैंडबैग ब्रांड मिराजियो ने बॉलीवुड स्टार शर्वरी के साथ अपने एडब्लू 24 कलेक्शन का अनावरण किया है। मेडफॉरमोर कैंपेन सिर्फ एक लांच नहीं है, बल्कि उन महिलाओं का उत्सव है, जो सीमाओं से परे जाकर उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर रहती हैं। मिराजियो का यह नया कलेक्शन उन साहसी, आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जो ऊंचाइयों को छूने और सीमाओं से परे जाने की चाह रखती हैं।
शर्वरी ने कहा कि मैं मिराजियो के प्तमेडफॉरमोर कैंपेन का चेहरा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस कैंपेन के पीछे का संदेश मेरे दिल के बेहद करीब है। यह महिलाओं को बड़ा सपना देखने और साधारण से आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करता है। मैंने हमेशा यह माना है कि हमें वही पाना चाहिए जो हमारे दिल को जोश से भर देता है, और मिराजियो उसी साहसी भावना को दर्शाता है। इसीलिए यह सहयोग मेरे लिए एक स्वाभाविक फिट की तरह है। हम मिलकर उन महिलाओं का उत्सव मना रहे हैं जो उत्कृष्टता की खोज में निडर हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
