जानिए किस दिन पड़ेगा कौन सा त्योहार?

img

सनातन धर्म में कार्तिक महीने का बहुत खास महत्व है। यह माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर एवं नवंबर के बीच आता है। इस के चलते कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इस वर्ष कार्तिक महीने की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024 से हो रही है तथा यह 15 नवंबर 2024 तक चलेगा। आइए आपको बताते हैं कि इस महीने में कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं।

प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने में कई त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं तथा इस बार भी कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत आ रहे हैं। इसकी शुरुआत करवा चौथ से होगी। करवा चौथ के पश्चात् भी कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे, जिन्हें सनातन धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। इसके अतिरिक्त, इस माह में कई महत्वपूर्ण व्रत भी रखे जाते हैं। करवा चौथ का व्रत खासतौर पर पति-पत्नी के रिश्ते के सम्मान और प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आइए कार्तिक महीने के सभी त्योहारों एवं व्रतों की पूरी सूची जानते हैं।

  • 20 अक्टूबर- रविवार- करवा चौथ
  • 29 अक्टूबर- मंगलवार- धनतेरस
  • 30 अक्टूबर- बुधवार- काली चौदस
  • 31 अक्टूबर- बृहस्पतिवार- नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली
  • 01 नवंबर- शुक्रवार- दिवाली
  • 02 नवंबर- शनिवार- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
  • 03 नवंबर- रविवार- भाई दूज
  • 07 नवंबर- बृहस्पतिवार- छठ पूजा
  • 13 नवंबर- बुधवार- प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह
  • 15 नवंबर- शुक्रवार- कार्तिक पूर्णिमा व्रत, गुरु नानक जयंती

कार्तिक महीने में कितने व्रत हैं?

  • 20 अक्टूबर, रविवार- करवा चौथ
  • 21 अक्टूबर, सोमवार- रोहिणी व्रत
  • 24 अक्टूबर, बृहस्पतिवार- अहोई अष्टमी
  • 28 अक्टूबर, सोमवार- रामा एकादशी
  • 29 अक्टूबर, मंगलवार- प्रदोष व्रत
  • 01 नवंबर, शुक्रवार- अमावस्या
  • 03 नवंबर, रविवार- भाई दूज
  • 09 नवंबर, शनिवार- दुर्गाष्टमी व्रत, गोपाष्टमी
  • 10 नवंबर, रविवार- अक्षय नवमी
  • 12 नवंबर, मंगलवार- प्रबोधिनी एकादशी
  • 13 नवंबर, बुधवार- प्रदोष व्रत

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement